सुनील उपाध्याय
बस्ती, 15 मार्च, 2019। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई के तत्वावधान में रोडवेज स्थित कैम्प कार्यालय पर कांशीराम की जयंती मनाई गयी। रालोद नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ कांशीराम ने समाज के दलित और पिछड़े वर्ग के लिए एक ऐसी जमीन तैयार की, जहां पर वे अपनी बात कह सकें और अपने हक के लिए लड़ सकें। आजीवन अविवाहित रहे कांशीराम ने पूरा जीवन पिछड़े वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए और उन्हें एक मजबूत और संगठित मंच देने के लिए समर्पित कर दिया। अछूतों और दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने जीवनभर कार्य किया और 1984 में बहुजन समाजवादी पार्टी के रूप में राजनीतिक दल का गठन किया।
रालोद नेता एवं मंडल महासचिव रायअंकुरम श्रीवास्तव ने कहा कि कांशीराम का जन्म पंजाब प्रान्त में रैदासी सिख परिवार में हुआ था। उन्होने समाज के दबे कुचले लोगों को उनका अधिकारी दिलाने के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके रास्तों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाया जा सकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, शिवमुकार गौतम, मनीष सिंह राना, सुजीत कुमार शुक्ला, अतुल सिंह, अजय सिंह, शेर सिंह, वकाश अहमद, धनंजय सिंह, लालचंद, फजलुर्रहमान आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ