अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घने जंगलों के लगातार कटान व जंगल के अंदर बढ़ती मनुष्यों की आवाजाही के कारण जंगली जीवो पर खतरा मंडराने लगा है । आए दिन जंगल से निकल कर खतरनाक जीव तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जा रहे हैं ।
जानकारों की मानें तो जंगल से गांव की ओर तेंदुआ के आने का मुख्य कारण जंगल के अंदर आसपास के गांव के लोगों द्वारा बकरी भेड़ तथा जानवरों के चराने को लेकर होता है । गांव के जानवर जंगलों में अक्सर रहते हैं जिससे वहां के जीवो के स्वतंत्रता में दखल उत्पन्न हो रही है । ताजा मामला बनकटवा रेंज के थाना ललिया क्षेत्र का है जहां पर आज सुबह ललिया क्षेत्र के प्रसादडीह गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में तेंदुआ पहुंच गया ।
तेंदुआ आने की खबर सुनते ही आस-पास के गांव के लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे और कुछ ही देर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । तेंदुए को खेत में देखते ही लोग भयभीत हो गए और ललिया पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बनकटवा रेंज के अधिकारियों को सूचित किया । वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ललिया थाना क्षेत्र के प्रसादड़ीह गांव में अनूप कुमार श्रीवास्तव के शीशम के बाग में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कपं मच गया । बंसतपुर , प्रसादड़ीह , भटपुरवा , कमदी, बल्देवनगर के लोग तेंदुआ को देखने के लिए बाग में पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई ।
बाग स्वामी ने इसकी सूचना थाना ललिया की पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर भीड़ का हटाने का काम किया । उप निरीक्षक रमेश कुमार मिश्र ने तेंदुआ निकलने की सूचना वन विभाग को दी । ड़ीएफओ रजनीकांतमित्तल ने बताया कि बनकटवा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी को भेज कर तेंदुआ को सुरक्षित जंगल में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है । ग्रामीणों को पास जाने से रोक दिया गया है । साथ ही आस-पास के गांव के लोगों को सजग रहने की भी सलाह दी जा रही है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ