Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रंग लाई अयोध्या राम जन्मभूमि पुलिस की सक्रियता





वासुदेव यादव 
अयोध्या। राम जन्म भूम थाने की पुलिस की सक्रियता के चलते गक्त दिनों दिल्ली से गायब हुए एक व्यक्ति को अयोध्या से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिससे उसके परिजन काफी हर्षित दिखे व पुलिस के प्रति आभार व हर्ष प्रकट किए।



  ज्ञात हो कि मेनका कांत दास 40 वर्ष कालकाजी नई दिल्ली से गत दिनों से गायब था। उसकी पत्नी प्रतिमा ने वहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडित पक्ष गुमशुदा मेनका कांत दास 40 वर्ष को खोजते खोजते अयोध्या आ पहुंचे। अयोध्या में उसके फोटो से लोगों को दिखा कर उसकी तलाश कर रहे थे । इसी बीच वे सभी गत रात्रि राम जन्म भूमि थाने के दरोगा प्रमोद कुमार यादव से मिले तथा अपनी सभी समस्या बताई। प्रमोद कुमार यादव रात भर उसके परिजनों के साथ गुमशुदा व्यक्ति की तलाश कर रहे थे की अयोध्या स्टेशन के कोने पर एक व्यक्ति घूमते हुए दिखा। 



उसके परिजनों ने बताया कि यही मेनका कांत दास है,  वह अस्वस्थ्य था। तत्पश्चात चीता सिपाही धीरेंद्र यादव व बैजनाथ यादव कि मदद से मेनका कांत को श्रीराम अस्पताल में लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। तत्पश्चात गुमशुदा व्यक्ति मेनका कांत दास को उसकी पत्नी प्रतिमा के सुपुर्द कर दिया गया।



इस दौरान प्रतिभा ने अयोध्या राम जन्म भूमि थाने की पुलिस के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अयोध्या पुलिस की ही देन है मेरा पति सकुशल हमें मिल सके। उसने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह अयोध्या पुलिस की मानवीयता व सक्रियता की देन है कि मेरा पति मुझे जल्द मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे