Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के सुप्रसिद्ध रामनवमी पर्व पर लाखों रामभक्ताें ने लगायी आस्था की डुबकी




वासुदेव यादव
अयाेध्या। श्री रामनवमी का पर्व अयोध्या में शुक्रवार व शनिवार को अबकी बार दो दिन बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयाेध्यानगरी में उसका अपना अलग ही महत्व रहा। सुबह से ही रामनगरी में रामभक्ताें का तांता लगा रहा, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है । यहां लाखों की संख्या में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़। जाे अयाेध्या में रामनवमी के दिन अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित करने आयी हुई थी।


 शनिवार को नवमी तिथि लगने के साथ ब्रहम मुहूर्त से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पावन सरयू में स्नान व दान-पुण्य कर रहे थे। जिसका क्रम देर शाम तक चलता रहा। साथ ही साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राचीनतम नागेश्वरनाथ मन्दिर पर भाेले बाबा का जलाभिषेक भी किया। इसके अलावा प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मन्दिर पर श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा। जहां काफी संख्या में भक्ताें ने बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। इसी के साथ अयाेध्या के प्रमुखतम मन्दिराें में भी दर्शनार्थियाें का तांता रहा। सरयू स्नान घाटाें व गली-माेहल्लाें से लेकर, अयाेध्या के मुख्य मार्ग श्रद्धालुआें से पूरी तरह पटे रहे। जहां तिल फेंकने भर की रत्ती भर जगह नही बची थी। 


रामनवमी स्नान लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हुए थे। पूरी अयाेध्या काे सुरक्षा की दृष्टि ५ जाेन बांटा गया था। धर्मनगरी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। साथ ही सरयू नदी में माेटर बाेट व जलपुलिस की तैनाती की गई थी। जाे श्रद्धालुआें काे गहरे जल में जाने से बार-बार राेकते हुए नजर आए। इसके अलावा खुफिया विभाग की टीमें संदिग्ध व्यक्तियाें पर बराबर अपनी नजरें गड़ाए रही। ड्राेन कैमराें के द्वारा सघन मेला वाले क्षेत्रों में निगरानी की जा रही थी। सभी छाेटे-बड़े वाहन अस्थाई पार्किंग बनाकर मेला क्षेत्र के बाहर राेक दिए गए थे।


 सघन मेला वाले क्षेत्रों में दाे पहिया वाहनों का भी प्रवेश वर्जित था। सिर्फ एम्बुलेंस काे ही जाने की इजाजत थी। लेकिन वहां पुलिस के छाेटे-बड़े वाहन फर्राटा भरते नजर आए, जिनसे रामभक्ताें काे काफी दिक्कतें हुई। जिले के आलाधिकारी अपने मातहताें काे दिशा-निर्देश देते हुए नजर आए। मण्डलायुक्त मनाेज मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जाेगेन्द्र कुमार, एसपी सिटी, मेलाधिकारी, नगर आयुक्त अयाेध्या नगर निगम आदि वरिष्ठ अधिकारी मेला क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे