अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित पंचमुखी शिव ओम साईं नाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर शनिवार की शाम भगवान श्री राम दरबार व श्री साईं नाथ बाबा की शोभायात्रा जुलूस निकाला गया । शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश भारत माता शिर्डी साईं बाबा की झांकी शामिल की गई थी ।
शोभा यात्रा चौक रोड स्थित पंचमुखी शिव ओम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार व पुराना चौक होते हुए मेजर चौराहा से अंबेडकर चौराहा होते हुए वीर विनय चौराहा से होकर वापस पंचमुखी शिव मंदिर पर समाप्त हुई समापन अवसर पर सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा तथा विधायक सदर पलटू राम अपने तमाम सहयोगियों के साथ भगवान सदाशिव तथा शिर्डी साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत वहां उपस्थित लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने अपील की ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर अपने अमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें । निकाली गई शोभायात्रा में राजकुमार गुप्ता, रविंद्र गुप्ता कमलापुरी युवा समाजसेवी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, राजन जायसवाल, संजय शर्मा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुशील कुमार सोनी, अश्विनी, अतुल, संजय मोदी, ओंकारनाथ पटेल सपा प्रदेश सचिव, रवि गुप्ता, राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शिर्डी साईं बाबा के जलूस में हजारों की संख्या में मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ