अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो चुका है । जनपद बलरामपुर के तीन विधानसभाओं में छठवें चरण में 12 मई को तथा एक विधानसभा में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान संपन्न होना है । जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ निजी संस्थाएं तथा संस्थान भी लगातार प्रयास कर रहे हैं ।
शनिवार की शाम जिला मुख्यालय के सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के तमाम छात्र छात्राओं को साथ लेकर विद्यालय के ज्वाइंट डायरेक्टर सुजाता आनंद व सुयश कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा की अगुवाई में विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया । मशाल जुलूस रवाना करते समय मुख्य अतिथि बलरामपुर चीनी मिल के कारखाना निदेशक डॉ एके कृष्णा ने सभी जिले के लोगों से शत प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि वह अपने मिल के कर्मचारियों से भी लगातार अपील कर रहे हैं सभी लोग स्वयं अपने परिवार व इष्ठ मित्रों के साथ मिलकर मतदान करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते रहें ।
जानकारी के अनुसार मशाल यात्रा को बलरामपुर चीनी मिल गेट से मिल के कारखाना निदेशक डॉ एके सक्सेना ने मशाल जलाकर रवाना किया । उनके साथ मिलके श्रमिक कल्याण अधिकारी एसपी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
बलरामपुर चीनी मिल से मशाल यात्रा प्रारंभ होकर भगवती गंज चौराहा होते हुए वीर विनय चौराहा से मुख्य बाजार के अंदर होता हुआ पुराने चौक पहुंचा यहां से मेजर चौराहा होते हुए अंबेडकर तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ । अंबेडकर तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया । इससे पूर्व वीर बने चौराहे पर स्थापित शहीद वीर विनय कायस्था की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
अंबेडकर तिराहे पर ही सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र व सदर विधायक पलटू राम भी अपने तमाम समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा अपने संबोधन में जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग मतदान में हिस्सा जरूर लें । अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदान महादान है और इसी से एक मजबूत सरकार का गठन होता है जो देश का विकास करती है ।सभी वक्ताओं ने शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों से अपील की ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ