ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर ग्राम रेतवागाड़ा अंबेडकर पार्क में स्थित प्रतिमा पर साफ सफाई करने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मुजेहना विकास खंड अंतर्गत ग्राम रेतवागाड़ा में स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के पास स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई कर गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क़ुतुबुद्दीन खान डायमंड लोकसभा प्रत्याशी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा किया गया। संचालन रमाकांत तिवारी ने किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मजदूर नेता कामरेड दिलीप शुक्ल ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि देश में जाति-धर्म, छुआ छूत समाप्त हो। सबको समानता का अधिकार मिले।
गोण्डा से लोकसभा प्रत्याशी श्री डायमंड ने कहा की संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब देश के संविधान की रक्षा हो सकेगी। गोष्ठी को गोविंद शरण दुबे, कामरेड हनुमान तिवारी, सन्तोष वर्मा, रमेश वर्मा, खेदू आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राजेश दुबे, राम जियावन वर्मा, सकतराम, पवन पांडेय, इश्तियाक शेख, रमेश प्रताप सिंह, रमेश यादव, गब्बर खान, खैराती, सलीम आदि मौजूद रहे। यह जानकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी इमरान खान ने दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ