Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाल्टरगंज सुगर मिल पर चल रहे अनशन का राष्ट्रीय लोकदल ने किया समर्थन



सुनील उपाध्याय 
बस्ती। वाल्टरगंज सुगर मिल गेट पर 03 अप्रैल से चल रहे अनशन का राष्ट्रीय लोकदल ने समर्थन किया है। यहां बकाया गन्ना मूल्य तथा श्रमिकों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर लोग आन्दोलित हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने पार्टी नेताओं के साथ अनशनरत श्रमिकों और किसानों से मुलाकात की और उनकी मागों का समर्थन करते हुये निर्धायक संघर्ष में साथ देने को कहा है। 

उन्होने कहा इससे पहले किसानों और श्रमिकों को आश्वासन देकर स्थानीय प्रशासन आन्दोलन को दबाता रहा लेकिन अब निर्णायक संघर्ष छोड़ने की जरूरत है। जरूरत पड़ी तो प्रदेश नेतृत्व से परामर्श कर किसानों के आन्दोलन को और व्यापक बनाया जायेगा। मौके पर रालोद के शिवकुमार गौतम, फजलुर्रहमान, वीरेन्द्र कुमार, शेर सिंह, सुजीत कुमार शुक्ला सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे