डॉ ओपी भारती
गोण्डा :वजीरगंज थाने में तरबगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत छ: लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना तरबगंज के असरथा की निवासिनी रंजना तिवारी द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसका विवाह 7.5.2014 को थाना वजीरगंज के पयागपुर नौबस्ता निवासी दिनेश कुमार तिवारी के साथ हुई थी।विवाह के बाद से ही ससुरालीजन एक मोटर सायकिल व 5 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जताने पर उसको मानसिक व शारीरिक कष्ट पहुंचाते थे।बीती 12 अप्रैल को उसके पति व ससुर ने उसे दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने लगे।सूचना पर पहुंची डायल 100 ने उसे बचाया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वादिनी की तहरीर पर पति दिनेश कुमार तिवारी,ससुर दया शंकर,सास कमलेश तिवारी व ननद दीप्ती ,दिव्या तथा दीपिका के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ