आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज शनिवार को थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर अन्तर्गत जगतगुरु शंकराचार्य इण्टर कालेज मेहदावल मे भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की नियमानुसार जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त की गयी थी तथा जनपद स्तर से प्राप्त पुलिस बल की ड्यूटी थाना मेहदावल से लगायी गयी थी। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय के आगमन से पूर्व मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया जा रहा था कि तभी समय करीब अपराह्न 14.00 बजे भारतीय जनता पार्टी विभिन्न गुटो के समर्थक अपने अपने नेताओ के पक्ष मे नारेबाजी करके माहौल बिगाड़ने लगे तथा कुर्सिया फेक कर अराजकता का माहौल उत्पन्न करने लगे।
इसे पढ़े
जिस बाबत मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा सभी से शान्त रहने की अपील किया गया तथा मंच से भाजपा पदाधिकारियो द्वारा कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा करने के पश्चात पुलिस द्वारा परिसर को खाली करा लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अज्ञात भारतीय जनता पार्टी समर्थको द्वारा तोड़फोड़ कर अशान्ति फैलायी गयी। वर्तमान मे जनपद मे आदर्श आचार संहिता तथा धारा 144 द0प्र0सं0 लागू है। किन्तु अज्ञात समर्थको द्वारा धारा 144 द0प्र0सं0 की शर्तो का उल्लंघन किया गया। जिसके सम्बन्ध मे वादी/उ0नि0 सरोज कुमार थाना मेहदावल द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर पर मु0अ0सं0 100/19 धारा 188/427 भादवि बनाम अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत करते हुये विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है। इस घटना की वीडियोग्राफी करायी गयी है।
फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नही हो रही है। घटना के बाद क माहौल पर मेंहदावल पुलिस क्षेत्राधिकारी गयादत्त मिश्र व एसओ कपिलमुनि सिंह द्वारा तत्परता से नजर रखी जा रही है। जिससे किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था पर कोई भी चोट न हो सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ