आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद प्रदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र के अन्तर्गत बजरंग नगर से 02 अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है । जिनमे पहले अभियुक्त विजय चौहान एवं दूसरे अपराधी विशाल गुप्ता व 04 बाल अपचारियों को दो अदद बैट्री, दो अदद इन्वर्टर, एक अदद एलईडी टीवी, तीन अदद पानी का मोटर, नौ पैकेट सिगरेट, 35 पीस रजनीगंधा, 19 पीस कमला पसन्द, 08 पीस विमल व 27 शीशी (200 ml) देशी शराब बंटी बबली के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर दो अभियुक्त जिनमे से पहला लालू प्रसाद यादव व दूसरे बलराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 262/19 धारा 41/411/457/380 भादवि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 252/19 धारा 457/380 भादवि, मु0अ0सं0 259/19 धारा 457/380 व मु0अ0सं0 260 / 19 धारा 457/380 का अनावरण हुआ है। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि हम सभी लोग दिनॉक 6 व 7 अप्रैल की रात को जलकल रोड से राजेश चौधरी की दुकान का ताला तोड़कर एक्साइड बैटरी, इन्वर्टर, सिगरेट व गुटखा चुराये थे तथा उसी रात को नेहिया मे देशी शराब की दुकान से एक पेटी देशी शराब व 1600 रुपये नकद चुराये थे। जिसमे से 27 शीशी बची है और शराब हम लोग पी गये है तथा पैसा हम लोग आपस मे बाट लिये थे जो खर्च हो गया है। पानी का मोटर बहुत पहले चुराये थे जो अब याद नही आ रहा है ।
आज हम लोग इकट्ठा हुये थे कि चोरी के सामानो को बाटकर कही बेच दिया जाय। अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग दिनॉक 11/12 अप्रैल की रात को रेलवे लाइन के पास देवेन्द्र चौधरी के मकान का ताला तोड़कर ल्यूमिनस की बैट्री व इन्वर्टर तथा क्राम्पटन पानी का मोटर चुराये थे तथा कुछ दिन पहले खलीलाबाद इन्टर कालेज स्कूल से एक एलईडी टीवी चुराये थे। इसके अतिरिक्त हम लोग फरवरी माह मे प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम मे ताला तोड़कर चोरी किये थे लेकिन कुछ मिला नही था ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ