आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत सोनी होटल के पास से 02 अभियुक्त संतोष यादव व प्रमोद राजभर को 80 किग्रा चोरी का लोहा के साथ गिरफ्तार कर व उनकी निशानदेही पर व एक अदद चोरी की बैट्री, लोहा काटने वाली आरी, छीनी-हथौड़ा व लोहे के छोटे-छोटे टुकड़ो को बरामद कने का दावा किया है ।
बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 263/19 धारा 41/411/413 भादवि पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताये कि बोरे मे चोरी का लोहे का कबाड़ है। जिसे हम दोनो ने डालडा फैक्ट्री के अन्दर से चोरी से काटा है। जिसे बेचने ले जा रहे थे। हम लोग कुछ और लोहा उसी फैक्ट्री से काटे थे तथा एक चोरी की बैट्री भी है। जिसे एक सप्ताह पहले मनियरा के पास खड़ी पिकप से चुराया था। उसे भी उसी फैक्ट्री मे छुपाकर रखे है तथा लोहा काटने का यन्त्र भी उसी फैक्ट्री मे छुपाये है। हम लोग यह कार्य काफी दिनो से कर रहे है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का में उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, आरक्षी संतोष गुप्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ