Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शत प्रतिशत मतदान के लिये चलाया हस्ताक्षर अभियान




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आगामी 12 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरूकता अभियान चरणबद्ध ढंग से जारी है।  

शनिवार की सुबह  स्टेडियम ग्राउंड  में अभियान के आइकॉन रोटेरियन   आशीष कुमार श्रीवास्तव, रोटरी क्लब अध्यक्ष  राम विनय पाण्डेय के संयोजन में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में खिलाड़ियों, सुबह की सैर पर निकले लोगांें ने अपने हस्ताक्षर किये। 
अभियान के आइकॉन रोटेरियन   आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों का आवाहन किया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिये शत प्रतिशत मतदान का रेकार्ड बनाये। ‘पहले मतदान’ बाद में जलपान’ के संकल्प को साकार करें। 


कहा कि एक वोट से प्रत्याशी और सरकारों तक का भविष्य बनता बिगड़ता है। हर एक वोट कीमती है, इस अवसर को व्यर्थ न जाने दें। 100 से अधिक मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर अभियान में हिस्सा लिया। 
हस्ताक्षर अभियान को सम्पन्न कराने में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाऊन के  मयंक श्रीवास्तव, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी, रिषभ राज, देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ अजीत सिंह,  कोच  मो. अकरम, सुनीता, प्रियंका, भोलेन्द्र सिंह, इंजीनियर प्रदीप सिंह, भूपेंद्र चौधरी, अजीत श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप सिंह, उमंग आदि ने योगदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे