Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जनपद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा साथ ही शैक्षिक सत्र 2018-19 के विदाई समारोह के उपलब्ध में छात्रों को सम्मानित भी किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनापुर पिछले कई वर्षो से बन्द विद्यालय के रूप में था। इस विद्यालय का संचालन वर्ष 2010 से प्रारम्भ हुआ। तथा वर्ष 2013 में शिक्षक हरि प्रसाद मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त विद्यालय की दशा बदल गयी।

 हरि प्रसाद जी ने घर-घर जा कर अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में न केवल नामांकन संख्या बढवाया बल्कि पूरी तनमयता से शिक्षण कार्य करके हमारे विकास क्षेत्र सल्टौआ में इस विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया। विशिष्ट अतिथि संदेश रंजन ने कहा कि विद्यालय के अध्यापक श्री हरिप्रसाद मिश्रा के त्याग व कर्मणता और ईमानदारी के लिए उनकी जितनी भी प्रसंशा की जाय कम है।


मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र नें विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में कक्षा 8 की महिमा यादव, सुषमा गौतम, उषा यादव, मंतोष कुमार, सतीष चन्द्र गौतम, कक्षा 7 की शालिनी यादव, निर्मला, पूणर््िामा, सीमा, सबीना खातून, श्यामजी गुप्ता, रामजनक तथा कक्षा 6 की शालिनी गौतम, शिवकुमार, नीलू, आराधना, शिखा गौतम शामिल रहे। बेस्ट स्टूडेण्ट आॅफ दी ईयर का पुरस्कार कक्षा 8 की उत्तीर्ण महिमा यादव को विद्यालय के सहायक अध्यापक हरिप्रसाद मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान बृजभूषण यादव, शिक्षक गिरीश लाल, लालमणि, रियाज अहमद, सुजीत श्रीवास्तव तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक गनपत प्रसाद और सहायक अध्यापक मु0 इस्माईल, न्याय पंचायत संमन्वयक पचानू कृष्ण चन्द्र शर्मा,सहित तमाम शिक्षक अभिभावक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे