Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौवंशो से भरे कंटेनर को रौनाही पुलिस ने पकड़ा




अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।शनिवार  सुबह रौनाही थाना के पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते एक कंटेनर जो जानवरों से भरी हुई थी उसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने देखा उसमें 32 जानवर भरे हुए थे इस्पेक्टर रौनाही दीपेंद्र सिंह के अनुसार शक के आधार पर 14 चक्का कंटेनर को जब एआईटी इंटर कॉलेज जगनपुर के पास रोका गया तो ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया तलाशी लेने पर उसमें 32 जानवर गाय बैल  मिलाकर थे कंटेनर को थाना रौनाही मे लाकर सीज कर दिया गया तथा जानवरों को पशुशाला  पिरखौली में भेज  दिया गया सत्ती चौरा चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि उक्त कंटेनर का नंबर यूपी 78 पीएन 1671 है पशुशाला संचालक कप्तान तिवारी ने बताया जब जानवर यहां लोग लाए गए तो उनकी संख्या 32 थी जिसमें एक जानवर मारा निकला शेष को पशुशाला के अंदर रख दिया गया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे