अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
बलरामपुर।। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रवीण भाई तोगड़िया ने देश के 200 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में लोकसभा श्रावस्ती से हिंदुस्थान निर्माण दल से रामकुमार पांडेय को मैदान में उतारा है। हिंदुस्थान निर्माण दल के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव जंग बहादुर पटेल ने जानकी बल्लभ कांप्लेक्स में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हिंदुस्थान निर्माण दल पूरे देश मे 200 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।
जिसका प्रमुख मुद्दा सत्ता में आने पर एक सप्ताह के अंदर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट एक माह के अंदर लागु कर किसानों की फसलों के दाम दुगना किया जाएगा। कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने वाले अलगाववादियों पर बम बाजी करने का खुला छूट दिया जाएगा, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करते हुए शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों को समायोजित करने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनायेगे, दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालो पर अंकुश लगाया जायेगा।
व्यापारियों को सम्मान सुरक्षा के साथ जीएसटी को सरल किया जाएगा, खाली पदों पर भर्ती कर नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा। श्रावस्ती लोकसभा के प्रत्याशी राम कुमार पांडेय को सिंबल प्रदान किया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को हिंदुस्थान निर्माण दल के प्रत्याशी राम कुमार पांडेय को जिताने की अपील की । प्रांत सह संगठन मंत्री इंद्र बली ने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस राम के बल पर सत्ता में आए उसी राम को भूल गए, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिंदू जनमानस के साथ धोखा किया है इनको सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने डॉ तोगड़िया की पार्टी हिंदुस्थान निर्माण दल के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष आशीष अवस्थी, प्रांत महामंत्री अंकुर अवस्थी, विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी जिला महामंत्री रमेश पांडे मेरा लाल वर्मा शिवराम सिंह सुधाकर त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ