आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर के जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में विजय संकल्प युवा सम्मेलन के बहाने युवाओं को साधने की तैयारी कर ही रही थी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के आगमन के पूर्व ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर उपद्रव किया गया। जिसमे एक गुट ने माइक से लेकर दर्जनों कुर्सियां को जमकर तोड़ा।
बताते चले कि मेंहदावल नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग व युवा मोर्चा के द्वारा एक विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था। जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय के द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए युवाओं को जीत के मंत्र को देना था। लेकिन भाजपा के एक गुट द्वारा सभा मे प्रदेशाध्यक्ष के आने के पूर्व ही सांसद शरद त्रिपाठी मुर्दाबाद के नारेबाजी प्रारम्भ हो गई। जिससे मंच के पास माहौल पूरी तरह से हंगामेदार हो गया। जब से जनपद में जूता कांड हुआ है तब से भाजपा के एक वर्ग में आक्रोश बहुत तेजी से फैली है।
वीडियो
आज का यह हंगामा शरद त्रिपाठी को पार्टी के टिकट लाइन से बाहर कर दिया। जिसका परिणाम आज सम्मेलन में चले नारेबाजी और सांसद वापस जाओ ने पूर्ण कर दिया। सम्मेलन में उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां को लेकर फेकना और तोड़ना प्रारंभ कर दिया। जिससे आसपास पूरी तरह से भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा शीघ्रता से मोर्चा संभालकर हालात को काबू किया गया। इसके साथ ही हंगामे की खबर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को दिया गया जिससे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को आननफानन में निरस्त कर दिया गया।
सम्बंधित खबर इसे पढ़े
सम्बंधित खबर इसे पढ़े
आज सभा मे इस तरह के हंगामे को भाजपा के नेतृत्व को आइना दिखाने का कार्य किया है अब सब अभी भी ठीक नही चला रहा है। कही न कही एक सांसद के अशोभनीय आचरण ने देश के साथ ही संतकबीरनगर के सम्मान को घटाया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में गुटबाजी प्रारंभ हो गई है।
अगर इस तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने डैमेज कंट्रोल को नही रोका भाजपा के 75+ के सपने को ध्वस्त कर देगा। खुलकर चले कुर्सी और आपसी गुट बाजी को पूरीतरह से धरातल पर आने से अब प्रदेश नेतृत्व भी चौकन्ना हो जाये नही तो सांसद शरद त्रिपाठी के कारनामे ने जिस तरह से भाजपा की छवि धूमिल किया है उसी तरह से सीट भी भाजपा लड़ने के पूर्व ही हार जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ