Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2.95100 लाख रुपये किया बरामद




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव को प्रभावित करने वालों, अवैध शराब व अवैध धन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बीते शुक्रवार की शाम को पटना पुल के पास से एक वाहन जिसकी संख्या UP 53 AC 2200 से 2 लाख 45 हजार रुपये एवं दूसरे वाहन संख्या UP 58 T 2547 बोलेरो पिकप से 50 हजार 100 रुपये बरामद किए गये।


 इस तरह से दो वाहनों की जांच के उपरांत कुल 2.95100 लाख रुपये बरामद किया। उक्त दोनो वाहनों से बरामद रुपयों का सत्यापन किया गया तो उक्त धनराशि से सम्बन्धित अभिलेख सही पाये गये जो कि क्रमशः क्रेजी ब्रेड खलीलाबाद व निलेश पोद्दार एजेन्सी के थे। उक्त दोनो धनराशियों को उनके स्वामियों को नियमानुसार अवमुक्त कर दिया गया ।


गठित जाँच टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रदीप कुमार सिंह, फ्लाइंग स्क्वाड के उ0नि0 शशिभूषण पाण्डेय, उ0नि0 अवधेश सिंह, प्रभारी चौकी मगहर उ0नि0 राममिलन यादव,उ0नि0 सुनील सिंह मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे