अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।गोवंश भरी डीसीएम पुलिस ने पकड़ी पर मौके से चालक हुआ फरार हो गया। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के निकट व मुजफ्फरपुर मुदफरा गाव के पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौवंश से भरी एक डीसीएम पकड़ी गई।
चालक गाड़ी छोड़ कर हुआ फरार हो गया।चौकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने बताया कि 16 गोवंशीय पशुओ में 13 मरे मिले जीवित तीन पशुओं को गोशाला में भेजा गया है। गाड़ी कब्जे में ले लिया गया है।मृत गोबंशीय पशुओ का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
चौकी प्रभारी भेलसर की ओर से मुक़दमा दर्ज कराया गया है।वही प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो घटना सुबह की बतायी जा रही है लेकिन भेलसर पुलिस दोपहर तक मामले को लेकर अनभिज्ञ बनी रही


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ