Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पटरंगा स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ! पटरंगा थाना अंतर्गत शुक्रवार की सुबह पटरंगा रेलवे स्टेशन के समीप एक 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।सूचना मिलते ही पटरंगा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया।पटरंगा पुलिस ने रेलवे जीआरपी पुलिस को सूचित कर दिया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना अंतर्गत शुक्रवार की सुबह पटरंगा रेलवे स्टेशन के समीप एक शव मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पटरंगा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को रेलवे ट्रेक से हटाकर किनारे किया और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिया स्थानीय ग्रामीणों को बुलाया तो मृतक की पहचान ननकू पुत्र गजोधर उम्र 55 वर्ष निवासी कोटवा थाना पटरंगा के रूप में हुई है।


घटना के बावत पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पर हल्का दरोगा को भेजा गया था।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे