अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अवैध रूप से प्रयोग होने वाले कच्ची शराब के बिक्री एवं निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान 629 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा इस अभियान के लिए थाना स्तर पर कुल 25 टीमें निकाली गई थी । जिसमें प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर द्वारा 40लीटर, कोतवाली देहात द्वारा 40 लीटर, महाराजगंज तराई द्वारा 20 लीटर, थाना गौरा चौराहा द्वारा 40 लीटर, तुलसीपुर द्वारा 39 लीटर , कोतवाली जरवा द्वारा 50 लीटर, गैसड़ी द्वारा 20 लीटर, हरैया द्वारा 80 लीटर, ललिया द्वारा 40 लीटर, उतरौला द्वारा 60 लीटर, सादुल्लाह नगर द्वारा 40 लीटर, रेहरा बाजार द्वारा 160 लीटर, कच्ची शराब व पचपेड़वा द्वारा 35 सीसी अवैध नेपाली शराब के साथ कुल 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कुल 18 अभियोग पंजीकृत किए गए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ