अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। नगर पालिका बलरामपुर द्वारा मुख्यालय के सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर नवरात्रि के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई मुख्यालय से सटे हुए ऐतिहासिक देवी बिजली पुर मंदिर पर भी नगर पालिका द्वारा प्याऊ लगवाने की व्यवस्था की गई ।
नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन निसा की देखरेख में पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई । अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली स्वयं पहुंचकर बिजलीपुर में घंटो तक श्रद्धालुओं को पानी पिलाया उनके साथ शफीक अहमद सहित तमाम लोग मौजूद थे ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों के सहयोग से सभी धर्मों के मुख्य पर्व पर सड़कों की साफ-सफाई चूना छिड़काव दवा छिड़काव तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाती है ।
इस समय चल रहे नवरात्र के पहले दिन से ही सभी मंदिरों के आसपास की साफ सफाई सड़कों की साफ-सफाई सड़कों पर चूना छिड़काव मंदिर तथा उसके आसपास दवा का छिड़काव तथा हर आवश्यक स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है ।
नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रातः 4 बजे से है पानी की सप्लाई भी दी जा रही है । भले ही बिजली की सप्लाई ना रही हो फिर भी पानी की सप्लाई उपलब्ध कराई जा रही है । नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन निसा द्वारा बिजलीपुर मंदिर पर पानी पीने की व्यवस्था भी कराई गई । सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया । उन्होंने स्वयं अपने सहयोगी यों के साथ श्रद्धालुओं को पानी पिलाया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ