अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को दुर्गा अष्टमी तथा रामनवमी एक साथ पड़ने के कारण एक ओर जहां देवी मंदिरों में पूर्णाहुति हवन तथा कन्या पूजन का क्रम पूरा दिन चलता रहा वहीं राम जानकी मंदिरों में भगवान राम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जानकारी के अनुसार जिले के तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में स्थित 51 शक्तिपीठों में से देवीपाटन मंदिर परिसर में महा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा बड़े पैमाने पर कन्या पूजन किया गया इसके अलावा जिले के सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों पर कन्या पूजन तथा हवन का कार्यक्रम आयोजित हुआ । मुख्यालय से सटे हुए बिजलीपुर मंदिर पर भी भोर से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा ।
कोई हवन करने के लिए पहुंच रहा था तो कोई कन्या पूजन के लिए पहुंचा था । दुर्गा अष्टमी तथा रामनवमी एक साथ पड़ने का यह सहयोग काफी दिनों के बाद आया है । इसलिए लोग इस महापर्व का विशेष लाभ लेने से चूकना नहीं चाहते । शायद इसीलिए आज सभी देवी मंदिरों पर भीड़ का भी दिखाई दी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ