Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमीन में हिस्सेदारी को लेकर ईंट से कूचकर भाभी की हत्या





 इटियाथोक के रानीपुर गांव की घटना, एसपी ने लिया जायजा
क्राइम जंक्शन संवाददाता
 गोण्डा। शनिवार की देर शाम देवर ने भाभी की गला दबाने के बाद सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी और शव को मटर के पुआल से ढक कर घर चला आया। इस घटना में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने दौरा कर जायजा लिया।
    

इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि रानीपुर गांव के रामतेज वर्मा तीन साल से सऊदी अरब में है। गीता देवी (37 वर्ष) अपने बच्चों के साथ परिवार से अलग रहती थी। शनिवार की देर रात नानबाबू उर्फ जेल बाबू ने डायल हंड्रेड को अपनी भाभी गीता देवी के गायब होने की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नानबाबू उर्फ जेलबाबू से पूछताछ की तो जेल बाबू ने अपनी भाभी की हत्या किए जाने की बात कबूल करते हुए बताया कि गीता देवी मेरे पिता की जमीन में हिस्सा मांग रही थी।


 उधर हीरालाल ने अपने हिस्से की दो बीघा भूमि अपने पास रखकर शेष बारह बीघा भूमि जेलबाबू व जैशराज को दे दी थी। गीता देवी बराबर अपने हिस्से की जमीन मांंग रही थी। इससे परेशान होकर मैंने देर शाम को गीता देवी को घर से 300 मीटर दूर खेत के पास बुलाया और वहां उसकी गला दबाकर व ईंट से कूच कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मटर के पुआल में छुपा कर घर चला आया। देर रात पुलिस को फोन पर उसके गायब होने की सूचना दी।
     

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गीता देवी के पिता सियाराम वर्मा निवासी पृथ्वीपाल ग्रंट थाना धानेपुर द्वारा दी गई तहरीर पर देवर नान बाबू उर्फ जेलबाबू, जैसराज पुत्रगण हीरालाल, ससुर हीरालाल पुत्र फेरई व देवानंद पुत्र तुलाराम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे