अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विगत कई वर्षों से संचालित हो रहे पुलिस परामर्श केंद्र पर किए जा रहे प्रयासों से पारिवारिक मामलों के निपटारे में काफी सफलताएं मिल रही है ।
पति पत्नी के बीच उपजे विवादों को निपटाने में परामर्श केंद्र काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है । रविवार को आयोजित परामर्श केंद्र पर अलग-अलग तीन मामलों में पति पत्नी के बीच आपसी सुलह समझौता करा कर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में कुल 24 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुईं जिसमें 10 पत्रावलियों के दोनो पक्ष उपस्थित हुए । परामर्शन के बाद 03 पत्रावलियों का सफल निस्तारण सम्भव हो सका । परामर्शन में मुख्य परामर्शदाता अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा, अरुण यादव, वन्दना मिश्रा, तनवीर जहां, संजय पाण्डेय का विशेष योगदान रहा तथा निस्तारण में म0का0 अंजू त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा ।
परामर्श केंद्र पर आज जिन पत्रावलियों का सफल निस्तारण किया गया उनमें कोतवाली उतरौला की पुष्पा देवी व राकेश, थाना तुलसीपुर की सविता व चंद्रशेखर तथा थाना भिनगा श्रावस्ती की रज्जब व हासमां शामिल हैं जो आपसी सुलह समझौता के आधार पर एक साथ रहने को राजी हुए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ