Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है । सीमावर्ती क्षेत्रों से हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है । वाहनों की चेकिंग के साथ साथ अवैध शराब निर्माण तथा बिक्री करने वालों के विरुद्ध भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है । 


अभियान के तहत  जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा बड़ी सफलता भी हासिल की गई है । ताजा मामले में पुलिस ने 629 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 7 कुंटल लहन को नष्ट किया है । पुलिस ने 35 सीसी नेपाली शराब नेपाल से लाते समय जप्त किया है तथा 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

                      
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अवैध रूप से प्रयोग होने वाले कच्ची शराब के बिक्री एवं निर्माण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिये जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा इस अभियान के लिये थाना स्तर पर कुल 25 टीमें निकाली गई । सभी 25 टीमों ने  प्रभावी कार्यवाही करते हुए अच्छी सफलता भी हासिल की है ।


 थाना कोतवाली नगर द्वारा 40लीटर, कोतवाली देहात द्वारा 40 लीटर, महाराजगंज तराई द्वारा 20 लीटर,  थाना गौरा चौराहा द्वारा 40 लीटर, तुलसीपुर द्वारा 39 लीटर , कोतवाली जरवा द्वारा 50 लीटर, गैसड़ी द्वारा 20 लीटर, हरैया द्वारा 80 लीटर, ललिया द्वारा 40 लीटर, उतरौला द्वारा 60 लीटर, सादुल्लाह नगर द्वारा 40 लीटर, रेहरा बाजार द्वारा 160 लीटर, कच्ची शराब व पचपेड़वा द्वारा 35 सीसी अवैध नेपाली शराब के साथ कुल 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे