Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ऑफिस में मनाया गया बाबा साहेब का 128वां जन्मदिन





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 128वां जन्मदिन मनाया गया । बाबा साहब के रूप मे लोकप्रिय बी0 आर0 अंबेडकर संविधान के निर्माताओं में एक है । अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के अंबेडकर के प्रयास उल्लेखनीय थे ।
         
                  
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनके जीवन वृत्त का उल्लेख किया गया । इस अवसर पर बाबासाहेब अंबेडकर सामाजिक सद्भाव व क्षमता के मूलक समाज की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया ताकि डॉक्टर अंबेडकर के सपनों का ऐसा समाज निर्माण हो जो सामाजिक समरसता से परिपूर्ण हो ।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे