अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अनुराग आर्य तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र द्वारा थाना कोतवाली गैसड़ी का औचक निरीक्षण किया गया ।
पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार एसपी अनुराग आर्य ने कोतवाली गैसड़ी पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों से संबंधीत कार्यों के लिए नियुक्त कर्मियों तथा थाना कोतवाली गैसड़ी पर नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके जानकारियां प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
उन्होंने चुनाव के दौरान असहज स्थिति उत्पन्न करने वाले अवांछित तत्वों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पाबंद कराने तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी, अवैध शराब के निर्माण व विक्री के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले कर्मी के विरुद्ध कड़े कार्यवाही की चेतावनी भी दी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ