अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद के समस्त कार्यालयों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई । डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके दिखाए गए पद चिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई ।
कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान पर देश चल रहा है उन्होंने समाज के दबे हुए लोगों को एक नई पहचान दिलाई है ।उन्होंने छुआछूत अस्पृश्यता को मिटाने में अभूतपूर्व कार्य किया । विकास भवन में जिला विकास अधिकारी द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली गई ।
तीनों तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई व बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनके आदर्शों का अनुकरण करने की शपथ ली गई ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ