अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बाबा सहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल की अगुवाई में तमाम कर्मचारियों अधिकारियों ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद के हाल में विश्व ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता महामानव संविधान निर्माता, डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की 128 वीं जन्म जयंती पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभी कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया जिसमें अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल, रवींन्द्र कुमार गुप्ता, करसमाहर्ता शैलेंद्र कुमार, राजेश सक्सैना, भारत सिंह वर्मा, राशिद, शाईद, अभय कुमार त्रिपाठी, रामेश्वर यादव, अरविंद सिंह, अजय कुमार पांडेय, राधेश्याम यादव, अब्दुल वहीद, विजय व नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ