अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिले में आज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई । मुख्य आयोजन जिला मेमोरियल चिकित्सालय के पास चौराहे पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति के पास आयोजित किया गया । इस स्थान पर तमाम वर्गों संगठनों तथा राजनीतिक दलों के लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने अपने तमाम सहयोगी यों के साथ अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा बाबासाहेब दलित शोषित ऐसे लोगों के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे जिन्हें सामाजिक न्याय की सख्त जरूरत थी । उन्होंने संविधान का निर्माण करके तथा उसमें शोषित वर्ग के लिए विशेष प्रावधान करके सराहनीय कार्य किया था ।
डॉक्टर अंबेडकर ने भारत को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए काफी प्रयास किए थे । आज के समय में उनके बताए रास्तों पर चलते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं । माल्यार्पण के दौरान तारिक पठान, सफीक अहमद, राजू चौधरी व सुरेंद्र सिंह गौतम सहित तमाम लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ