आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर में दो दशक से स्थापित विद्यालय ज्ञानोदय लघु माध्यमिक विद्यालय आज नगर में हिंदी मीडियम के विद्यालयों में विशेष स्थान रखता है। जिसमे शिक्षा बेहद सुलभ और ज्ञानवर्धक दिया जाता है।
इसी क्रम मे विद्यालय से कक्षा आठ के बच्चे अपनी शिक्षा को पूर्ण कर आगे के पढ़ाई हेतु अनेको बच्चो ने नगर में स्थित डी ए वी इंटर कॉलेज पर प्रवेश परीक्षा दिया था। जिसमे आज प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा पर शीर्ष तीन स्थानों पर ज्ञानोदय विद्यालय के बच्चो ने बाजी मारी।
इस विद्यालय के होनहार छात्र नीलेश कुमार, किशन साहनी और हर्ष पाण्डेय ने क्रमशः पहला दूसरा एवं छठवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को विद्यालय की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ