आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराध तथा अपराध करने वालो पर शामत आ गई है। जनपद के समस्त थानों क्षेत्रो में हर अपराधियों पर पुलिस की नजर मजबूत हो गई है। जिससे अवैध शराब सहित अनेको ग़ैरकानूनी धंधों पर काफी चोट पहुचाई जा रही है |
जिसमे सी ओ गयादत मिश्रा के सफल निर्देशन में थाना प्रभारी भी अपराध व अपराधी के प्रति सख्त हो गए है। इसीक्रम में आज रविवार को मेंहदावल थानांतर्गत एस ओ कपिलमुनि सिंह की अगुवाई में 12 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त सुग्रीव शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी नायकटोला थाना मेंहदावल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसपर अभियुक्त पर मेंहदावल पुलिस ने आबकारी अधिनियम 60 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही एसओ की अगुवाई में एक वारंटी बुद्धू पुत्र बेचन निवासी बेलहवा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसीक्रम में रविवार को एसओ कपिलमुनि सिंह के निर्देशन में मेंहदावल पुलिस ने शान्तिभंग की धारा 151/107/116 में सात अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। आज अवैध शराब के बेचने के आरोपी को गिरफ्तार करने में एस आई लल्लन यादव, हे0का0 रामबहादुर शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ