Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टूटते हुए तीन परिवार हुए एक, एक परिवार को मिला मोहलतनामा





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे महिला थाना पर आये दिन अनेको परिवार में छोटे छोटे आपसी विवाद पर पति पत्नी अलग होने का निर्णय कर लेते है और कोर्ट आदि जाने का निर्णय जल्दबाजी में कर लेते है। जिसे एसपी आकाश तोमर के निर्देश पर साथ साथ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य टूटते परिवार को आपसी सहमति से एक करना है।


 इसीक्रम में आज महिला थाना पर स्थापित परिवार परामर्श केंद्र पर महिला थानाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में कुल चार मामलें आये, जिसमे से तीन मामलों में सुलह समझौता कराया गया व 01 मामले मे मोहलतनामा दिया गया। पहले मामले में श्रीमती सुमन पुत्री हरिराम निवासी बेलवनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष श्री जितेन्द्र शर्मा पुत्र भारती शर्मा निवासी भगता थाना महुली में दोनो पक्षों मे सुलह समझौता करवाया गया।



 दूसरे मामला श्रीमती अख्तरजहां पत्नी मो0 मामून निवासी दानोकुइंया थाना दुधारा व द्वितीय पक्ष मो0 मामून पुत्र मो0 शबान निवासी दानोकुइयां थाना दुधारा के मामले में दोनो पक्षों मे सुलह समझौता करवाया गया। तीसरे मामले श्रीमती ज्योति पत्नी शैलेश निवासी परसिया थाना बखिरा व द्वितीय पक्ष श्री शैलेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी परसिया थाना बखिरा के मामले में दोनो पक्षो मे सुलह समझौता करवाया गया और साथ ही चौथे मामले में श्रीमती सीता देवी पत्नी अमरनाथ निवासी कडर थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष अमरनाथ पुक्ष हरिश्चन्द्र निवासी कडर थाना कोतवाली खलीलाबाद के दोनो पक्षों को मोहलतनामा दिया गया। जिससे इन दोनों पक्षो के बीच के मनमुटाव को दूर किया जा सके और पुनः एक दूसरे के साथ रह सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे