Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को एडीओ पंचायत ने माल्यार्पण कर किया नमन





बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के सभागार में आज रविवार को  संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के 128वीं जयंती पर एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनेको प्रधान एवं सफाईकर्मी सहित ब्लॉक कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का आरंभ एडीओ पंचायत रविन्द्र सिंह ने अम्बेडकर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि आज भारत देश मे डॉ आंबेडकर ने संघर्ष करते हुए अपने समाज के साथ ही अन्य वर्गों के भलाई के अनेको संघर्ष किये।



 जब भारत देश को आजादी मिली तो संविधान सभा के गठन कर डॉ आंबेडकर की अध्यक्षता में सर्ववर्ग के हितार्थ कार्य किये गए। जिसमे ऊँचनीच, छुआछूत जैसे कुरीतियो के खिलाफ रहकर सबको बराबर का सम्मान दिया। इनके द्वारा कहा गया कि शिक्षा ही विकास का माध्यम है और शिक्षा से ही आदमी उत्तम बनता है। इस तरह से अनेको  आदर्श विचारों का उल्लेख किया जिन्हें डॉ आंबेडकर जी ने अपने जीवन मे उतारकर आम आदमी के जीवन को सरल बनाया। इस अवसर पर प्रधान फूलचंद यादव, दिनेश कुमार, चंद्रप्रकाश चौधरी सहित सफाईकर्मी ऋषिकुमार, आलोक कुमार, राकेश कुमार, भुवाल कुमार, राजकुमार आदि ने भी डॉ आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे