Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुटबाजी से परेशान भाजपा, पशोपेश में पड़ी संतकबीरनगर की सीट





 जूता कांड से के बाद कुर्सी तोड़ काण्ड ने उड़ाई भाजपा की नींद
 युवा सम्मेलन से पूर्व ही खुलकर नजर आयी दो गुटों की लड़ाई
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। नामांकन की तिथियां आने में मात्र चंद दिन ही बाकी है। लेकिन अभी तक जूता कांड से शर्मसार संतकबीरनगर की लोकसभा सीट पर कोई भी प्रत्याशी घोषित नही हो पाया था कि अचानक एक कांड के और पैदा होने से प्रदेश के भाजपा नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। सामाजिक ताने बाने से बने दो सामंती केंद्रों के उभरने से भी भाजपा को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


 अभी भी पूर्वांचल के अनेको सीटो पर भाजपा को प्रत्याशी घोषित करने में पसीने छूट रहे है। संतकबीरनगर में सांसद और विधायक के एक गलत कृत्य ने भाजपा को और भी दो राहे पर खड़ा कर दिया है। जिससे प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक मे भारी भरकम पशोपेश बना हुआ है। बताते चले कि मात्र सवा माह पूर्व ही जिला स्तरीय बैठक में जूतमपैजार और गाली गलौज की घटना को पूरी दुनिया ने अपनी आंखों से समाचार चैनल और सोसल मीडिया पर करोड़ो लोगो ने देखा था। जिसमे भारतीय लोकतंत्र के दो चुने हुए जनप्रतिनिधि किस तरह से अपनी मानमर्यादा को ताक पर रखकर अपनी हरकत से भाजपा को बदनाम कर दिया था।



 इसीकड़ी में बीते शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का एक कार्यक्रम मेंहदावल नगर के जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज पर रखा गया था जिसमे विजय संकल्प रैली के द्वारा युवाओं को साधने के कोशिश करना था। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के पूर्व ही कार्यक्रम के आरंभ होने के कुछ समय बाद ही एक गुट के समर्थक नारेबाजी करते हुए सांसद शरद त्रिपाठी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सभा को पूरीतरह से हंगामेदार बना दिया। जहां भी जो भी भाजपा कार्यकर्ता रहा वही पर ही अपने आसपास कुर्सी को तोड़ना आरम्भ कर दिया जब तक पुलिस प्रसाशन ने मोर्चा संभाला तब तक दर्जनों कुर्सियां, साउंड आदि अनेको सामान क्षतिग्रस्त हो गये थे।



जिससे अब भाजपा नेतृत्व को जल्द से जल्द सोचना होगा कि सीट के बाबत अगर डैमेज कंट्रोल नही किया तो काफी कुछ अहित कर सकता है और भाजपा के 75+ सपने को ध्वस्त होते समय नही लगेगा। पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के लहर में भाजपा की नैया पार हो गई थी लेकिन यही हालात रहे तो  भाजपा की यह सीट पाने में नाकाम हो जाएगी। क्योकि हर बार मोदी लहर काम नही आएगा। जनता भी लहरों में बार बार नही बह सकती।


इस बाबत भाजपा युवा मोर्चा के नेता दिवाकर सिंह ने कहा जो भी हुआ बेहद ही शर्मनाक घटना रही। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व को जनपद स्तरीय नेताओ के मतभेदों को समाप्त करना करने में पहल करनी चाहिए। जिससे एकमत से सभी गुट भाजपा को लोकसभा सीट को विजयी दिलवाने में सहयोग करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे