Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष, सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करान हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कैम्प कार्यालय के सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया दिनांक 16 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल तक चलेगी, नामांकन प्रक्रिया पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में चलेगी एवं नामांकन एक प्रत्याशी चार सेट में दाखिल कर सकता है।



 उन्होने कहा कि प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों को कम्पनी गार्डेन के पास रोक दिया जायेगा, वहां से प्रत्याशी सहित 5 लोग नामांकन स्थल तक जा सकेगें। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक से बने सामग्री का प्रयोग कदापि न करें, चुनाव प्रचार के दौरान किये जाने वाले रोड शो के लिये पूर्व अनुमति सक्षम प्राधिकारी से अवश्य प्राप्त कर लें और रोड शो में शामिल होने वाले वाहनों और व्यक्तियों की संख्या के सम्बन्ध में पहले से सूचित कर दिया जाये। 



रोड शो के दौरान सड़क की आधी से अधिक चौड़ाई को कवर नही किया जायेगा जिससे कि शेष भाग पर आमजनता की सुरक्षा और सुचारू यातायात की व्यवस्था करायी जा सके। उन्होने कहा कि अस्थाई चुनाव कार्यालय खोलने के लिये किसी भी सार्वजनिक या निजी सम्पत्ति को अतिक्रमित करते हुये नही खोला जायेगा, ऐसा कोई कार्यालय किसी भी धार्मिक स्थल या उस धार्मिक स्थल के परिसर में नही खोला जायेगा।


 किसी भी मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में भी कोई ऐसा अस्थायी चुनाव कार्यालय नही खोला जायेगा।इस दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में आये हुये प्रतिनिधियों को बिन्दुवार जानकारी दी। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निदेशक बचत विजय कुमार एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हुये सम्बन्धित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलांं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे