प्रतापगढ | वर्तमान समय मे पत्रकारिता बहुत ही चुनौतीपूर्ण है खासकर ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में। वर्तमान परिवेश में हमारे पत्रकार साथी जिस प्रकार से संसाधनों के अभाव में जूझते हुए विभिन्न सामाजिक पहलुओं को अपनी लेखनी के माध्यम से जनता के सम्मुख प्रस्तुत करते है वो वाकई काबिले तारीफ है। आजकल सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी खबरें फैलाई जाती है जिसमे कुछ सत्यता नही होती।
किसी भी खबर के प्रकाशन के पूर्व उसकी तहकीकात अवश्य करें जिससे खबरों की सूचिता बनी रहे। पत्रकारों के हितों के लिए मै हमेशा तत्पर हूँ | उक्त बातें रविवार को रानीगंज स्थित एक विवाहगृह के सभागार में प्रतापगढ़ प्रेस क्लब की तहसील इकाई रानीगंज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने कही। साथ ही उन्होंने 12 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर भारी से भारी संख्या में मतदान की अपील की।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्री ओझा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश दुबे के साथ अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को कर्तब्य एवं दायित्व के सम्यक निर्वहन की सपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्लाज्मा वैज्ञानिक चंद्र भूषण द्विवेदी, पूर्व सैनिक हृदय नारायण द्विवेदी, पूर्व प्रधान खरहर सुरेंद्र पाण्डेय, दिव्यांग समला पाल, युवा समाज सेवी सूरज उपाध्याय को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, संरक्षक हरीश सैनी, ब्लॉक प्रमुख गौरा राकेश सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री गुप्ता, रवींद्रधर द्विवेदी, स्यामसुंदर शर्मा, अरविंद सिंह, बलराम पाण्डेय, पट्टी इकाई के अध्यक्ष परशुराम ओझा, राकेश पाण्डेय, अजय ओझा, बच्चा मिश्र, नीरज ओझा, शिवम ओझा, संजय द्विवेदी, शिव बहादुर यादव, रमेश मिश्र, शिव कुमार दुबे, श्याम सुंदर मिश्र, पवन मिश्र, ताज मोहम्मद, बृजेश कुमार, अनुपम पाण्डेय, रविश तिवारी, रवि शर्मा, हरदेव पटेल, सचिन उपाध्याय, आंनद मिश्र, रविकांत दुबे, महेंद्र तिवारी समेत क्षेत्रीय पत्रकार एवं आम जन मानस उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ