आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारत के संविधान निर्माता व दलितो के मसीहा कहे जाने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर के 128वीं जयंती पर आज रविवार को पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के नेतृत्व में स्थापित अपने आवास पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद ने दलितों के मसीहा के तौर पर प्रसिद्ध डॉ आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अपने आवास में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर पूरे देश के लोगो को समानता का अधिकार दिया है।
जिससे आज संविधान के सामने हर व्यक्ति बराबरी का स्थान रखता है। छुआछुत और ऊँचनीच के खिलाफ संघर्ष किया। सभी को शिक्षा के महत्व को बताया और कहा कि विकास का रास्ता शिक्षा से ही प्रसस्त होता है। देश ही नही अपितु विदेशो में भी डॉ आंबेडकर का सम्मान है। डॉ आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारकर उनके पदचिन्हों पर चलकर उन्नति के पथपर आगे जा सकते है। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत मे पहुचे युवा नेता सुबोध यादव ने भी डॉ आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद के बड़े भाई लालचंद यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के निर्देशों पर चलने का जरूरत है।
इस कार्यक्रम में श्यामसुंदर चौहान, नित्यानंद यादव, ब्रह्मशंकर भारती, सोनूपाल इंदल यादव, मणि शंकर यादव, अखिलेश, रवि प्रजापति ,संजय प्रजापति रामानंद ,अरुण ,धूप ,बृजेश, राम आशीष ,प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ