डेस्क
बस्ती। पूर्वांचल के कद्दावर नेता राजकिशोर सिंह सपा छोड़ कांग्रेस के लोकसभा के प्रत्याशी हो गये है। कल राजकिशोर सिंह टिकट पाने के बाद पहली बार जिले में आएंगे उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आ रहा है और कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी को छोड़ने के बाद राजकिशोर सिंह को भी यह दिखाना पड़ेगा की राजकिशोर सिंह ने सपा पार्टी भले छोड़ दी है लेकिन उनकी ताकत कम नहीं हुई है ऐसे में अब देखना होगा की राजकिशोर सिंह के स्वागत जुलूस में कितनी भीड़ होती है और क्या राजकिशोर सिंह विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास करा पाएंगे।
स्वागत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने बताया की स्वागत की शुरुआत घघौआ पुल से होगी जहां हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री का स्वागत करेंगे उसके बाद जगह जगह कई हजार लोग लगातार स्वागत काफिले में जुड़ते जाएंगे वहीं पूर्व मंत्री के करीबी लोग भी जगह जगह स्वागत की तैयारी में लगे हैं पूर्व मंत्री के करीबी संत प्रकाश त्रिपाठी का कहना है की यह स्वागत और हुजूम पूर्वांचल के साथ साथ पूरे प्रदेश को एक संदेश देगा की कांग्रेश फिर से आ रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ