अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर 58 लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के अंतर्गत पड़ता है जिसका नामांकन प्रक्रिया बलरामपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न होना है ।16 अप्रैल से शुरू होने वाले नामांकन प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली गई है । जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है ।
जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र 58 श्रावस्ती का नामांकन प्रक्रिया जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में 16 अप्रैल मंगलवार से प्रारंभ होगा । नामांकन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया की कलेक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर दूर प्रत्याशियों के वाहन को रोक दिया जाएगा । नामांकन करने के लिए 100 मीटर तक केवल तीन गाड़ी लेकर प्रत्याशी आ सकते हैं जिसे 100 मीटर पहले रोका जाएगा ।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी के साथ 4 अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी । इसके अलावा किसी भी पर्सन को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी । शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं । नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे नामांकन की पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए करें पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह देखेंगे । अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने आज नामांकन स्थल से लेकर बैरिकेडिंग किए गए तमाम स्थानों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ