अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन पूरी ताकत लगा रही है । आज केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित जन संपर्क बैठक के दौरान संगठन मंत्री प्रदुमन तथा लोकसभा प्रभारी राम सुंदर चौधरी ने अपने अनुभव के आधार पर विस्तार से चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार व जनसंपर्क से संबंधित चर्चा की और कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए की घर घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की जानकारी दें तथा देश व विकास को सर्वोपरि मानते हुए मतदान के लिए भाजपा के हाथों को मजबूत करने हेतु अपील करें ।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर चुनाव "जनसंपर्क बैठक" क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न ने संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सत्ता हासिल करने के लिए नहीं है यह चुनाव देश को वैभव पर ले जाने सशक्त राष्ट्र सशक्त समाज के निर्माण के लिए एंव विकसित हो रहे देश को और आगे ले जाने हेतु नरेंद्र मोदी की सरकार बनना आवश्यक है ।इसके लिए आप सभी को समर्पित होकर एक-एक घर पर संपर्क कर, देश में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा ।
बैठक में लोकसभा प्रभारी राम सुंदर चौधरी ने अपने बरसो के चुनावी अनुभव पर चर्चा करते हुए व्यापक तैयारी और तरीकों पर विस्तार से चर्चा किया ।जिलाध्यक्ष बलरामपुर राकेश सिंह , जिलाध्यक्ष श्रावस्ती शंकर दयाल पांडेय , लोकसभा संयोजक उमाशंकर वर्मा , सह-संयोजक प्रदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैंस सहित पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ