रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के आजादनगर कस्बे में युवक की लाश मिलने से गाँव में हड़कम्प मच गया।युवक शराब का आदी था और रोज अबैध कच्ची शराब पीने पसियन पुरवा जाता था जहाँ पूरे गाँव में खुलेआम बिकती है अबैध कच्ची शराब।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम में भेजा।
बताते चले घटना तरबगंज थानाक्षेत्र के पाण्डेय दुर्जनपुर डीहा आजादनगर की है जहाँ के निवासी गोपाल की लाश सुबह पल्ली के नीचे लुहलुहान अवस्था में मिली गाँव वालो के अनुसार मृतक अपने नाना केसव बर्मा के घर पर रहता था।जहाँ से रोज शाम को अबैध कच्ची शराब पीने पसियन पुरवा जाता था।और शराब पीकर वापस अपने पल्ली जो तान रखा है एक बाग में उसी में सोता था।सूत्रो के अनुसार दिनाँक 14/04/2019 की रात लगभग 9बजे पसियन पुरवा शराब पीने गया था।
जहाँ शराब पीने के बाद अबैध शराब माफिया देवीप्रसाद से युवक का झगड़ा हुआ था।और सुबह पल्ली के अन्दर लुहलुहान अवस्था मे लाश मिली।जिससे ये शाबित होता है शराब पिलाकर किसी धारदार हथियार से हत्या करदी गयी।जबकि अबैध शराब माफियाओ कि इतनी हनक है की उनके खिलाफ पूरे गाँव में कोई बोलने वाला नही है।सूचना पर पहुँची तरबगंज पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा।
प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की लाश को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।खून से लथपथ लाश के बारे में बताया की किसी जानवर ने नोचा है।हत्या की कोई तहरीर नही मिली है।बाकी पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद सही पता चल पायेगा।जाँच की जारही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ