Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद लोकसभा से लल्लू सिंह सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन





अमरजीत सिंह
अयोध्या। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह का नामांकन जलूस सोमवार को रामकी पैड़ी नयाघाट से निकला। हजारों मोटरसाईकिल के काफिले के साथ पांच रथ जलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। सबसे आगे रथ पर सांसद लल्लू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार, समाजकल्याण रमापति शास्त्री व जनपद के विधायक मौजूद थे। 11 किलोमीटर लम्बे जलूस का दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। 

भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह नामांकन जलूस के सिविल लाईन पहुंचने के बाद सभा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने कहा कि 72 हजार के विषय में कांग्रेस जानकारी दे कि वह कहां से आयेगा। हम जो योजना लागू करते है उसके विषय में जानकारी भी देते है। किसानों को सरकार द्वारा 6 हजार वार्षिक देने से वह उनके बुआई जुताई में काम आयेगा। 


उन्होने कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाले धोखा दे रहे है। ऐसे लोगो से समाज को सावधान रहना चाहिए। मोदी भारत को विश्व में महाशक्ति के रुप में स्थापित कर सकते है। भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि कांग्रेस के कोख से आतंकवाद जन्म लेता है। इसलिए कांग्रेस का नामोनिशान नहीं रहना चाहिए। महागठबन्धन ठगो का गठबन्धन है। इनको भी ठिकाने लगाने की जरुरत है। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम है राजनैतिक पार्टियां डर रही है। उनका कोई एजेन्डा नहीं है।


 सपा और बसपा की यूपी में सरकार रही है। परन्तु एक 37 पर तथा दूसरी 38 सीट पर चुनाव लड़ रही है। दोनो की आधी सीटें ही गायब हो गयी। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि पहले की सरकारों में आतंकी शहरों पर हमला करके चले जाते थे। वर्तमान सरकार ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। पुलवामा का जवाब एयर स्टाईक के माध्यम से दिया। 


 इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद हरिओम पाण्डेय, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, संजू देवी, अनीता कमल व डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, शेष नारायन मिश्रा, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, गिरीश पति त्रिपाठी, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व विधायको में रामू प्रियदर्शी, त्रिवेणीराम, मथुरा तिवारी, रामदेव आचार्य तथा डा अमित सिंह, वनारस के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र पटेल, राजीव तिवारी, जमुना चतुर्वेदी, महंत मनमोहन दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, संजीव सिंह, शिव कुमार सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राधेश्याम त्यागी, राजीव तिवारी, गोकरन द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, रमापति पाण्डेय, अंकुर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, विश्मभर सिंह, डा अनिल सिंह मौजूद रहे।


इन्होने भी किया नामांकन

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र मे आज 4 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिसमे  भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के आलावा गठबंधन के सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन।बस्तर छत्तीसगढ़ निवासी शेषनाथ पांडे व कंचन यादव ने भी किया नामांकन।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे