Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम ,एसपी ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार देर शाम जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर में विद्यालय के बच्चे व महिलाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई |इस दौरान गाजियाबाद के साथ  विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चे व महिलाएं नगर के विभिन्न चौराहों का भ्रमण किया और मतदाताओं को जागरूक किया |


बता दें कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत  विविध कार्यक्रमों के साथ समूचे जनपद में जागरूकता रैली निकाली जा रही है | मतदाताओं  से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है |


 जिलाधिकारी के प्रयासों की जनता में सराहना की जा रही है | सोमवार को देर शाम नगर स्थित कंपनी गार्डन से निकाली गई  जागरूकता रैली नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गुजरी जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया | इस दौरान शिक्षा विभाग के कई अधिकारी के साथ  कई संस्थाओं के लोग भी मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे