आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जनपद अभी 40 दिन पूर्व के एक बैठक के दौरान सांसद विधायक के आपसी जूतम पैजार के मामला ठंडा पड़ा ही था कि तभी विजय संकल्प युवा रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के कार्यक्रम में आने के पूर्व ही यह कार्यक्रम गुटबाजी के कारण हंगामेदार हो गया। जिसमें कथित विधायक पक्ष के लोगो के द्वारा सांसद शरद त्रिपाठी के खिलाफ नारेबाजी किया गया। जिसमें सांसद के कृत्य पर एक पक्ष विशेष काफी नाराज था।
जिसपर भाजपा नेतृत्व ने से सांसद शरद त्रिपाठी के टिकट को काटकर हाल ही में भाजपा में आये गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद को टिकट दे दिया गया। जिससे अब भाजपा के किसी भी वर्ग में असंतुलन को रोकने की कोशिश किया गया। साथ ही पिछड़ी समाज से आये सांसद का निषाद वर्ग के लोगो में भी सम्मान बना रहेगा। इसके साथ ही भाजपा के टिकट को मिलने से हर वर्ग के लोगो का साथ प्राप्त होगा। भाजपा के पिछड़ी पर दांव लगाने से कुछ हद तक संतुलन बना रहेगा। असंतुष्ट वर्ग भी भाजपा नेतृत्व के इस फैसले पर कोई आपत्ति नही कर सकता है।
संतकबीरनगर लोकसभा के टिकट के दौड़ में आये दिन कोई न कोई न प्रत्याशी को उनके समर्थकों द्वारा हर दिन टिकट मिलने का कयास लगाया जा रहा था। जिसे आज सोमवार को प्रदेश नेतृत्व ने टिकट की घोषणा करके सारी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए प्रवीण निषाद को टिकट दे दिया गया। नामांकन के प्रारंभ होने से पूर्व ही टिकट की घोषणा से अब अटकलों पर विराम लग चुका है। जिससे अब भाजपा में मचे हंगामे और उहापोह का पटाक्षेप हो गया है।
अब आगे की रणनीति को घोषित प्रत्याशी पर हो गया है। जिससे सीट को जीतकर अपने कब्जे में लेकर नरेंद्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने के मार्ग को प्रसस्त किया जा सके। इस बाबत हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रवीण निषाद को टिकट मिलने से भाजपा कार्यकताओ में उत्साह है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ