सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले संजीवनी चिल्ड्रन क्लीनिक पहुँची स्माइल ट्रेन की टीम ने जन्म से कटे फ़टे होंट व तालू के बच्चों को जांच की।
टीम के साथ बस्ती पहुँचे डॉ तरुण ने संजीवनी चिल्ड्रेन क्लीनिक में कैम्प लगाकर बच्चों की जांच कर उचित परामर्श। डॉ तरुण ने बताया कि हमारी टीम विभिन्न जिलों में जाकर ऐसे बच्चों की तलाश करती है। आज बस्ती में 15 बच्चों को जांच के बाद विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान बुलाया जाएगा। जहां इन बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
डॉ तरुण ने बताया कि अमेरिका की संस्था स्माइल ट्रेन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन कर काफी अच्छा लग् रहा है। अब तक हमारी संस्था हजारों बच्चों को मुफ्त इलाज कर उनके जीवन खुशी ला रही है। डॉ तरुण ने कहा कि अगर आपके पास भी इस तरह क्व बच्चें हो तो आप उन्हें हमारी संस्था में भेजकर उनके जीवन मे खुशियां ला सकते हैं। जांच के दौरान संजीवनी चिल्ड्रेन क्लीनिक के डॉ पी के श्रीवास्तव सहित सभी स्टाफ का काफी सहयोग रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ