Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर - नवाबगंज मार्ग पर पिकअप की ठोकर से दम्पति की दर्दनाक मौत







गोंडा:रविवार को अयोध्या में श्री रामनवमी पर्व पर स्नान कर साइकिल से घर वापस जाते समय गौरिया चौराहा पर पिकप ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के परसापुर थनवा गांव के रुदापुर मजरा निवासी रामशंकर तिवारी(40वर्ष) अपनी धर्मपत्नी माधुरी(38वर्ष) के साथ रविवार की सुबह अयोध्या से श्री रामनवमी पर्व पर स्नान करके साइकिल से वापस अपने लौट रहे थे 


कि नवाबगंज-मनकापुर स्थित गौरिया चौराहे के पास तेजगति से आ रहे पिकअप वाहन ने पीछे से साइकिल सवार दंपति को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी की साइकिल सवार दोनो पति पत्नी करीब दस मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही दंपति की दर्दनाक मौत हो गयी |


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे