Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध कब्जे को मुक्त करवाने हेतु प्रधान प्रतिनिधि ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एक तरफ योगी सरकार में भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है वही सरकारी जमीन पर भू माफिया ने वर्षों से अपना पैर जमाए हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर बाघनगर ग्राम प्रधान इमराना खातून के प्रधान प्रतिनिधि व पति मुनीर अहमद ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि सेहुड़ा निवासी एक व्यक्ति के द्वारा भूमि गाटा संख्या -538 स रकबा 6-8-0 पर जबरन कब्जा करके स्कूल की स्थापना कर लिए और फर्जी दस्तावेज, कूटरचित साक्ष्य के आधार पर खतौनी में स्कूल का नाम दर्ज करा लिए है। 


प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाला व्यक्ति दूसरे गांव का निवासी है फिर भी वर्षों से अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर स्कूल की स्थापना करा लिया है जबकि इस नंबर पर सरकारी अभिलेखों में थाने के नाम से दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन पर पूर्व में वर्तमान में कब्जा करने वाले व्यक्ति के पिता ने जमीन पर कब्जा किया था मृत्यु होने के बाद उनके लड़के ने जमीन पर फर्जी तरीके से अपना पांव जमाए हुए हैं। कुल 6 बिंदुओं पर प्रार्थना पत्र देकर प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से जमीन को तत्काल खाली करवाने और ग्राम समाज को सौंपे जाने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने वाला व्यक्ति भू माफिया है जिस पर कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।


 हालांकि पूरे मामले पर उन्होंने यह भी बताया कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी भू माफिया न्यायालय के आदेशों का पालन ना करके फर्जी तरीके से अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि पूर्व में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा अवैध भू माफिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी स्थानीय थाने में पंजीकृत हुआ था। पत्र देखकर वापसी हो रहे प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पत्र जिलाधिकारी महोदय को दिया गया है उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे