शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान कुण्डा तहसील परिसर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 160 दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे
उन्हें मौखिक एवं भौतिक प्रशिक्षण राजदेव एवं शिव कुमार (तकनीकी प्रशिक्षक) विनोद कुमार एवं सत्यजीत सिंह (सामान्य प्रशिक्षक) द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया। दिव्यांग मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट की विधिवत् जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में तहसील कुण्डा के राम लोचन त्रिपाठी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के दिनेश शर्मा, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राकेश सरोज, पंकज त्रिपाठी, जीतेन्द्र कुमार सहित दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ